top of page

हमारे स्कूल में आपका स्वागत है

अग्रसैन जनकल्याण एवं बाल विद्यालय समिति ग्राम रुस्तम नगर सहसपुर तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद उ0प्र0 ने श्री हरी सरन अग्रवाल शिक्षाविद के प्रयासो से ग्रामीण अंचल में एच0एस0 अग्रवाल इण्टर कॉलेज का शुभारम्भ वर्ष 1996-1997 से प्राईमरी स्कूल से किया जिसमें क्षेत्र के बच्चों को बिना किसी भेद भाव के शिक्षा दिलानी प्रारम्भ की कम समय में ही वर्ष 1998 में जूनियर हाईस्कूल की मान्यता मिली विद्यालय ने निरन्तर प्रगति की वर्ष 2000 में हाईस्कूल की मान्यता उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहबाद से मिली वर्ष 2002 में इण्टर कला वर्ग, विज्ञान वर्ग व वाणिज्य वर्ग की मान्यता कराकर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की लहर दौडा दी। समिति ने वर्ष 2004 में महिला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र खोलकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने में सार्थक पहल की तथा प्रत्येक महिला को समिति की ओर से एक सिलाई मशीन व सिलाई टूल्स किट निःशुल्क दी गई थी 80 महिलाओं ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। जो आज सिलाई करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है। समिति समय पर उन्हें निःशुल्क नई-नई तकनीकी की जानकारी देती रही है।समिति ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य केन्द्रों का समय समय पर आयोजन करती है जिसमे उत्तम डॉक्टरों द्वारा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है तथा निशुल्क दवाई भी दी जाती है |

उत्तम अध्यापको द्वारा शिक्षण कार्य, निशुल्क आगरा, नैनीताल, मथुरा, दिल्ली आदि जगहों पर बच्चो का शैक्षिक भ्रमण | गर्मियों में फुल टाइम छात्रों के लिए जेनरेटर की सुविधा | स्काउट कैंप, खेल कूद, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी जैसे खेलो का आयोजन, सुलेख, वाद-विवाद, विज्ञान प्रदर्शनी, आदि का आयोजन कर पुरूस्कार वितरण |

विद्यालय समिति द्वारा महिलाओ को सिलाई प्रिशक्षण देकर उनको निशुल्क सिलाई मशीन व टूल किट वितरित की जिससे वे सिलाई कार्य करके स्वावलंबी वन सके, विद्यालय ने 327 वालिकाओ को निशुल्क साइकिल वर्ष 2013-14 में वितरित की तथा वर्ष 2014-15 में भी 300 साइकिलो का वितरण किया, वर्ष 2017-18, 2018-19 में सभी कक्षा 6 से 12 तक के छात्र/छात्राओ को पुस्तक वितरण निशुल्क किया | वर्ष 2002 से निरंतर सभी छात्र/छात्राओ को निशुल्क टाई, बेल्ट, बिल्ला वितरण किया जाता है, कभी-कभी स्कूल बेग भी वितरण किया जाता है | सभी योजनाये विद्यालय समिति की ओर से निशुल्क की जाती है, हर वर्ष कार्यक्रमों को कराकर पुरुस्कार वितरण किया जाता है | विद्यालय से अध्ययन कर अनेको छात्र/छात्राये सरकारी कर्मचारी के पदों पर आसीन है | तथा कुशलता पूर्वक अपने-अपने क्षेत्रो में योगदान दे रहे है |

एच एस अग्रवाल इंटर कॉलेज के संस्थापक
संस्थापक - स्व० श्री हरी सरन अग्रवाल

मेरी कलम से ,

हमने क्षेत्र के शैक्षिक विकास हेतु अनेको योजनाये संचालित की है | हम छात्र/छात्राओ के उज्जवल भविष्य के लिए उत्तम शिक्षा दे रहे है, बच्चो के मानसिक व शारीरिक विकास हेतु समय-समय पर खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम कराते रहते है | हमारे विद्यालय में बहुत ही कम फीस पर उत्तम शिक्षा देकर क्षेत्र के विकास में सहयोग प्रदान कर रहा है |

          हम सभी छात्र/छात्राओ व क्षेत्रवासियों के उजव्वल भविष्य की कामना करते है | 

सत्र 2023-2025 विशेषताए

कक्षा 6 से 8 तक 1000रु/-जमा करे फिर पुरे वर्ष कोई शुल्क नहीं। 

खुले हवादार वातावरण में शिक्षा व खेल का मैदान।

कक्षा 9 में 1500रु/- व 11 में केवल 2000रु/-जमा करे फिर पुरे वर्ष कोई शुल्क नहीं।

वर्ष 2024-25 से स्मार्ट क्लास का संचालन |

वित्विहीन विद्यालयों में सबसे सस्ता विद्यालय |

विद्यालय की ओर से सभी कक्षाओ में निशुल्क किताबे|

18 दिसम्बर 2023 से 20 दिसम्बर 2023 तक आगरा, मथुरा का शैक्षिक भ्रमण |

​27 जनवरी 2023 को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमे ब्लाक प्रमुख मुख्य अतिथि रहे | विज्ञान प्रदर्शनी की कुछ झलकियाँ |

21 से 28 मई तक चले समर कैंप के समापन दिवस की कुछ झलकियाँ | समापन दिवस पर बिलारी सी०ओ० डॉ गणेश कुमार गुप्ता जी उपस्थित रहे |

photo_2022-05-14_22-45-24.jpg


कक्षा 8 के छात्रों को निशुल्क ड्रेस वितरण |


कक्षा 7 के छात्रों को निशुल्क ड्रेस वितरण |

photo_2022-05-14_22-45-18.jpg
photo_2022-05-14_22-45-04.jpg


कक्षा 6 के छात्रों को निशुल्क ड्रेस वितरण |

photo_2022-05-14_22-44-50.jpg

प्रधानाचार्य श्री जरीफ खां जी द्वारा निशुल्क ड्रेस वितरण |

सत्र 2019-20 में निशुल्क किताबो का वितरण|

IMG-20180423-WA0012.jpg
20181206_112617.jpg

सत्र 2018-19 में निशुल्क जिम कॉर्बेट का शैक्षिक  |

सत्र 2018-19 में DIOS सर द्वारा किताबो का वितरण |

IMG_9092.JPG
3.jpg

सत्र 2015-2016 में निशुल्क साइकिल वितरण |

सत्र 2014-2015 में निशुल्क साइकिल वितरण |

37.jpg
30.jpg

निशुल्क सिलाई मशीन वितरण |

एच०एस०अग्रवाल इंटर       

कालेज   

H.S. Agarwal 01.png

Contact Us

Tel:      +91 95482 02006

            +91 9027783372 

Email: hsabilari@gmail.com

Website: hsaicbilari.com

follow us on Social Media

  • Facebook Social Icon
  • Instagram Social Icon

Address

H.S.Agarwal Inter College R.N. Sahaspur,

244415

tehsil - Bilari

District - Moradabad,

Uttar Pradesh,India 

2023 H.S. Agarwal IC

©
bottom of page